फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में शुरू हुआ हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर मार्केट व आसपास के लोगों को खुले में कूड़ा न डालने की अपील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर नगर निगम ने रविवार से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। आयुक्त आयुष सिन्हा ने मानेसर गांव में मार्केट के आसपास लोगों के साथ स्वच्छता विषय पर संवाद करते हुए उनसे स्वच्छता को बढ़ावा देने के सुझाव भी लिए।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। आयुक्त आयुष सिन्हा ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बने सभी जीवीपी प्वाइंट्स की सफाई समय पर हो रही है। प्वाइंट्स के आसपास दुकानदारों व अन्य लोगों से सफाई की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी भी ली। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पहले की तुलना में अब मानेसर में सफाई की व्यवस्था बेहतर हुई है। कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅली आने लगी है। हाइवे के किनारे पड़े कूड़े को भी उठाया जा रहा है। इस दौरान आयुक्त ने स्थानीय लोगों से मानेसर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के बारे में सुझाव लिए। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा न डालने की अपील भी की। आयुक्त ने निगम की स्वच्छता विंग के अधिकारियों को आदेश देेते हुए कहा कि सभी जीवीपी प्वाइंट्स की रोजाना सफाई होनी चाहिए। इन प्वाइंट्स पर सहायक सफाई निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय हो। जिन स्थानों पर कूड़ा ज्यादा है, वहां से दिन में दो बार कूड़ा उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें