फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी ने बूथ,शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह में जीत का जज्बा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से जीतती आ रही है और तीसरी बार भी सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधान शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव व मंडल में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। बैठक में चुनाव प्रभारी ने विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति कार्यकर्ताओं के बीच साझा की और नायब सरकार की उपलब्धियों और कामकाज की बदौलत जनता तक पहुंचने का रोडमैप रखा।
विज्ञापन


धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और शक्ति के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता दिन-रात बूथ को और अधिक मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां हैं, हर वर्ग के लोगों के हितों के लिए किए गए कार्य हैं, जबकि कांग्रेस के पास वंशवादी परंपरा और भ्रष्टाचार है। एक तरफ मोदी और नायब सरकार की विकासात्मक सोच है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाने का एजेंडा है। श्री प्रधान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोगों के बीच जाएं तथा कांग्रेस व भाजपा सरकार के कार्यों की तुलना करें। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जनता के बीच जाकर काम कर रहे हैं।हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें