फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरतालिका तीज आज, पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शुक्रवार को सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीज पर निर्जला उपवास कर इस पर्व को मनाएंगी। इस व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है और इसको भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित भी किया गया है।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूरे विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना भी करेंगी। व्रती महिलाएं रातभर जागकर भगवान शिव की स्तुति भी करेंगी। धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख है कि महिलाओं को 16 शृंगार का सामान सुहागिन महिलाओं को दान करना चाहिए। इस निर्जला व्रत में व्रती महिलाएं किसी भी प्रकार का कोई आहार नहीं लेती। साइबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में भी हरितालिका तीज मनाए जाने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बाजारों में भी महिलाएं पूजा से संबंधित वस्तुएं खरीदती हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें