फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेतरतीब खड़े वाहनों से नगीना में रोज लग रहा जाम

विज्ञापन
नगीना के गोहरवाली चौक पर खड़े आड़े-तिरछे वाहनों से बंद रास्ते।
विज्ञापन
-कस्बे में पार्किंग के अभाव में यातायात व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बा नगीना में निजी वाहन चालकों की मनमर्जी और दबंगई के चलते आम जनता को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुख्य बाजार और व्यस्त मार्गों पर वाहन चालक अपने वाहनों को बीच सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ा कर चले जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। हालात यह हैं कि राहगीरों, दुकानदारों और अन्य वाहन चालकों को घंटों तक परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय निवासियों मुरारी, ओमकार, महेश, विक्की और पवन ने सामूहिक रूप से बताया कि नगीना-करेहड़ा रोड और गोहरवाली चौक पहले से ही अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में निजी वाहन चालक दुकानों के सामने और बीच रास्ते में जबरन अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क और संकरी हो जाती है। परिणामस्वरूप अक्सर लंबा जाम लग जाता है और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही वाहन चालकों की दबंगई के चलते मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जब ऐसे वाहन चालकों से वाहन हटाने के लिए कहा जाता है तो वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं और आम जनता को धमकाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में विशेष अभियान चलाकर सड़क पर अवैध और गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाने की भी मांग उठाई गई है, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें