संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शिक्षा विभाग हरियाणा ने कक्षा 4 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्ध-वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं आगामी 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 4 व 5 के विद्यार्थियों की 24 अक्तूबर को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित, और 28 अक्तूबर को ईवीएस की परीक्षा होगी।
कक्षा 6 के विद्यार्थियों की 24 को सामाजिक विज्ञान, 25 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 30 को विज्ञान, और 31 अक्तूबर को ड्राइंग/म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 7 के विद्यार्थियों की 24 को हिंदी, 25 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 29 को गणित और 30 अक्तूबर को संस्कृत व सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा 8 की 24 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 25 को विज्ञान, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को अंग्रेजी, 30 को सामाजिक विज्ञान और 31 अक्तूबर को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस डेटशीट के अनुसार अपने विद्यालयों में परीक्षा आयोजन की संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करें।