गुरुग्राम। सोहना थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में पानी लेकर घर को लौट रही महिला से छह लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला ने अस्पताल में पुलिस को बयान देकर छह लोगों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रायपुर निवासी अफसाना ने बताया कि सात मई को वह घर से बाहर मस्जिद के पास से बाल्टी में पानी भरकर ला रही थी। तभी गांव के ही मुबारीक, हसन, आजाद, सलीम, अजरुद्दीन व तैयब ने उसे रोक लिया। महिला की चोटी पकड़कर लाठी-डंडों से पीटने लगे। जिसमें उसका सिर फूट गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के घर पर उसकी ननद व देवर से भी मारपीट की। लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर भाग गए। सोहना पुलिस ने मामला छह लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।