फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों का काटा बाल, विडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। गांव कांगरका में ग्रामीणों ने लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी गांव चिलावली के दो युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी युवकों के सजा देते हुए उनके सिर के बाल काट दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि युवक काफी दिनों से पर्चियां फेंककर युवतियों को परेशान कर रहे थे। चेतावनी देने के बाद भी उनकी हरकतें बंद नहीं हुईं। बुधवार को दोनों युवक दोबारा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और सरेआम उनके बाल काट दिए। युवकों के पास से पर्चियां भी मिलीं। परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले करने की बात कही है। इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। शिकायत मिलने पर नियम के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें