गुरुग्राम। जालसाजों ने एक शख्स के मोबाइल पर लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया था। मानेसर क्षेत्र में शंकर की ढाणी, बांस गांव निवासी धर्मसिंह ने पुलिस को जालसाजी की शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि 16 मार्च को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से पहले 85 हजार फिर 15 हजार रुपये कट गए। खाते से रुपये कटने के बाद पीड़ित ने अपना मोबाइल रिसेट कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने व जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। संवाद