फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम की हवा खराब तो मानेसर की बहुत ही खराब श्रेणी में

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेप तीन की पाबंदियों के बाद भी हवा की गुणवत्ता में नहीं नजर आ रहा सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में तापमान में गिरावट के साथ हवा में जहर कम होता जा रहा है। ठंड के साथ हवा की गुणवत्ता भी लगातार खराब बनी हुई है। हवा खराब होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। बीते डेढ़ महीने से गुरुग्राम और मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। ग्रेप तीन की पाबंदियों के बाद भी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 277, मानेसर का 331 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दोनों जगह का एक्यूआई काफी खराब श्रेणी में बना हुआ है। मानेसर की हवा भी लगातार खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। हवा के खराब होने के साथ शहर का तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें