फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे जहरीली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह शाम ठंड का असर, दिन में तेज धूप करा रही गर्मी का एहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से हवा जहरीली बनी हुई है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 211 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी के साथ आरेंज श्रेणी में रहा। दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे ज्यादा जहरीली रही। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र मानेसर की स्थिति काफी बेहतर रही, जहां एक्यूआई 139 दर्ज किया गया।

इधर मौसम में भी बदलाव देखने को मिला रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह शाम ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप तेज रहने से लोग हल्के कपड़ों में नजर आए, जबकि सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों पर निगरानी, सड़कों पर पानी का छिड़काव, कूड़ा जलाने पर रोक और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।



बृहस्पतिवार को दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई


गुरुग्राम -211

दिल्ली-164
गाजियाबाद-161

फरीदाबाद-149
नोएड़ा-130
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें