7-8 साल पुरानी है रंजिश
घायल युवक नितिन कुमार के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7-8 साल पहले आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 11 नवंबर की दोपहर को नितिन कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की है। आरोप है कि आरोपियों ने नुकीली वस्तु से युवक पर वार किए हैं, जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह चोटें लगी हैं। इसके बाद जब वह अधमरी हालत में पहुंच गया तो उसे स्कूटी से घसीटते हुए घर के सामने फेंक दिया। उस समय पड़ोसी मौजूद थे, लेकिन वे भी आरोपी युवक को पकड़ने का साहस नहीं कर पाए।
इन पर मारपीट का आरोप
घायल युवक को स्कूटी से घसीटते हुए घर के बाहर फेंकने का वीडियो भी सामने आया है। घायल युवक के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में साहिल, गिल्लू उर्फ तुषार, लोकेश उर्फ लोकी सहित अन्य पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस क्या बोली
अर्जुन नगर चौकी प्रभारी राजबीर ने बताया कि परिवार वालों की शिकायत के आधार पर मारपीट करने, गंभीर चोटें पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।