3 स्वर्ण, 5 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ बना विजेता
गुरुग्राम। रोहतक में रविवार को आयोजित कुरैश सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में गुरुग्राम जिले के खिलाड़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन र्स्वण, पांच रजत और नौ कांस्य सहित कुल 17 पदक अपने नाम किए और टीम ने चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में वीर, अंश और काव्या शामिल रहे। वहीं पूर्वी, जांघू, ऋषिक चटर्जी और कल्प अथर्व ने रजत पदक हासिल किया। जबकि अवनि चौधरी, साची, लोकेश, ऋत्यांश, कबीर राजपाल, देव गांधास, माहि जांघू, देवांश शर्मा और सायांश ने कास्य पदक जीता। इस सफलता में कोच निर्भय पंडित और अर्नव रतन की अहम भूमिका रही। इनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से खिलाड़ियों ने अपने जिले स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया। संवाद