गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिस मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं को कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इस मेले में 31 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें हीरो मोटो कोर्प, सुजुकि मोटरसाइकिल, मुंजल सोवा , कैपारो मारुति, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड, एआरजीएल, नगाटा ऑटो इंजीनियरिंग, एस्कोर्ट कुबोटा फरीदाबाद, एमएमटीसी पंप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, वीवीडीएन और हबर शनर शामिल रहीं। इस मेले में कुल 812 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 672 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। संवाद