फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदेश की वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-52 स्थित कॉलेज को मिली जिम्मेदारी, आयोजन के लिए मिलेंगे आठ लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार जिले के सेक्टर-52 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय को सौंपी गई है। यहां महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर कॉलेज को आठ लाख रुपये भी मिलेंगे?

इस आयोजन से जिले के सरकारी कॉलेजों में खेल गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में प्रदेश की अलग-अलग टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें अपनी खेल क्षमता परखने और दूसरे जिलों के खिलाड़ियों के अनुभव से सीखने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सरकारी कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बजट भी छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया है। इसके तहत 10 सरकारी कॉलेजों के लिए 96 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें