गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षाओं के दौरान दर्ज अनुचित साधन (यूएमसी) मामलों की सुनवाई को लेकर अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यूएमसी कमेटी की बैठक 9 मार्च और 10 मार्च को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित होगी। 439 विद्यार्थियों के खिलाफ यूएमसी केस दर्ज किए गए हैं, उन्हें निर्धारित तिथि व समय के अनुसार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित छात्र अपने बचाव से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण साथ लेकर आएं ताकि समिति के समक्ष अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रख सकें। इस सुनवाई का उद्देश्य मामलों का निष्पक्ष निपटारा करना और छात्रों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान करना है। संवाद