फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि ने दिसंबर 2024 और मई 2025 के परीक्षा परिणाम किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2024 और मई 2025 में आयोजित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीएड, बीटेक (सीएसई साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी), बीवोकेशनल (रिन्यूएबल एनर्जी), बीपीटी, एमसीए (इंटीग्रेटेड), एमपीटी (ऑर्थोपेडिक्स), एमएससी (ईवीएस), एमए (पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस) और एमए डेवलपमेंट स्टडीज जैसे पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://gurugramuniversity.samarth.edu.in पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि अपने परिणाम विश्वविद्यालय पोर्टल के Result Menu विकल्प में जाकर देखें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपने अंकों की जांच करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित समयावधि में परीक्षा शाखा से संपर्क करने का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि परिणामों को पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें