फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि ने बढ़ाई री-अपीयर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने बीएससी , बीए, बीएड और बीएससी-बीएड कोर्सों के विषम सेमेस्टर के री-अपीयर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।जारी अधिसूचना के अनुसार 2022 बैच के बीएससी और बीए, बीएड या बीएससी-बीएड के पांचवें सेमेस्टर और 2023 बैच के तीसरे सेमेस्टर के लिए तिथि बढ़ाई गई है। ऑनलाइन री-अपीयर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 13 नवंबर तक की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार, निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म भरने पर पूर्व निर्धारित विलंब शुल्क लागू होगा। अन्य सभी शर्तें पूर्व में जारी अधिसूचना पहले की तरह ही रहेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने फॉर्म भरें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिली है जो तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय ने यह कदम विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें