फर्रुखनगर। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में झंकार कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान हासिल किए।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम के अनुसार बीएड प्रथम वर्ष में मीनाक्षी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। अदिति यादव दूसरे और ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बीएड द्वितीय वर्ष में रितिका और वंशिका यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी यादव ने द्वितीय और निशिता यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक कपीश यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। एजुकेशन विभाग की डॉ. पूजा यादव, डॉ. अंजना व्यास और पंकज यादव ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद