फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: एंबिएंस आईलैंड के गोल्फ कोर्स तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, फेंसिंग पार करके पहुंचे थे बच्चे

Thu, 21 May 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से दो बच्चे तो बाहर आ गए, लेकिन दो बच्चे तालाब में ही रह गए। जब वे काफी देर बाहर नहीं आए तो दोनों बच्चों ने अन्य लोगों को बताया। 
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल के पीछे स्थित एंबिएंस आईलैंड के गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। मृत बच्चों की उम्र करीब 11 वर्ष व 10 वर्ष है। दोनों बच्चे नाथूपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते गोल्फ कोर्स की ओर चले गए थे। 

विज्ञापन

नाथूपुर गांव के रहने वाले दोनों बच्चे शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे सुरक्षा घेरे व फेंसिंग को पार कर एंबिएंस आईलैंड के अंदर बने गोल्फ कोर्स की तरफ चले गए। वहां बने एक गहरे कृत्रिम तालाब में नहाने चले गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई। 

तालाब में बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों में उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  

बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से दो बच्चे तो बाहर आ गए, लेकिन दो बच्चे तालाब में ही रह गए। जब वे काफी देर बाहर नहीं आए तो दोनों बच्चों ने अन्य लोगों को बताया। तालाब में बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस सहित गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-3 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में जांच  की जा रही है। प्राथमिक जांच पर दोनों बच्चे यहां बनाई गई फेंसिंग को पार करके आए थे। सुरक्षा के बारे में भी जांच की जाएगी कि जब बच्चे यहां आए थे, तब कोई गार्ड मौजूद था या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें