गुरुग्राम। यातायात पुलिस विभाग की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला में यातायात के संबंध में मीटिंग की गई। इस दौरान सुमित राव (अध्यक्ष), डॉ. मनदीप किशोर गोयल (उपाध्यक्ष), जे.एन. मंगला (पूर्व अध्यक्ष), वी.एस. तोमर, सुभाष चंद सिंगला (काउंसलर), गुलशन पप्रेजा और विशाल सिंगला मौजूद रहे, जिन्होंने समस्याओं और समाधान को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि पीक आवर्स के दौरान 15–20 मिनट तक लगने वाले जाम को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण, रेहड़ी-पटरी और दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखने के कारण यातायात प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस उचित कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में ट्रैफिक स्टाफ की तैनाती बढ़ाई जाएगी और जरूरी सड़कों को वन-वे किया जाएगा ताकि यातायात का प्रवाह सुचारु रह सके। संवाद