गुरुग्राम। राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (नारेडको) की शाखा नारेडको नेक्स्टजेन द्वारा एनसीआर राष्ट्रीय रियल एस्टेट कॉन्क्लेव 2026 19 जून को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत बिल्डकॉन 2026 के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मंच पर उभरते हुए डेवलपर्स, उद्यमी और उद्योग विशेषज्ञ एकत्र होकर शहरी विकास के भविष्य, प्रौद्योगिकी के उपयोग और भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में सतत विकास पर चर्चा करेंगे। इसका विशेष सत्र गुरुग्राम 2.0 : विश्वस्तरीय शहर बनने की राह विषय पर केंद्रित होगा। संवाद