गुरुग्राम के छात्रों को इंटरनेशनल ओलिंपियाड में प्रदर्शन करने पर, दिल्ली में किया गया सम्मानित
- फोटो : Gurgaon
इंटरनेशनल ओलिंपियाड विजेताओं को किया सम्मानित
गुरुग्राम। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने 2018-19 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इंटरनेशनल ओलंपियाड के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें गुरुग्राम के भी कई छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। शहर से इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में दिल्ली पब्लिक स्कूल के ग्यारहवीं के छात्र निमत गिल, सामान्य ज्ञान में ऑवर लेडी ऑफ फातिमा जूनियर कांवेंट स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र सारांश शर्मा और मैथमेटिक्स में एक्सेलसियर अमेरिकन स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र रयान और दिल्ली पब्लिक स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र क्षितिज सोडानी ने पहली रैंक हासिल की। अवार्ड के तौर पे छात्रों को स्वर्ण पदक और सर्टिफिकेट से देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया जस्टिस दीपक मिश्रा मौजूद रहे। ब्यूरो