फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट एयर पॉल्यूशन अभियान के तीसरे दिन की गई विभिन्न क्षेत्रों की सफाई-

विज्ञापन
गुरुग्राम के उद्योग विहार में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे बीट एयर पॉल्यूशन अभियान के तहत शपथ लेते - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
बीट एयर पॉल्यूशन अभियान के तहत कराई गई सफाई
विज्ञापन

गुरुग्राम। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के जारी निर्देशों की पालना में नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे बीट एयर पॉल्यूशन अभियान के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई की गई। अभियान के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने रेडीशन होटल की टीम के साथ मिलकर टोल प्लाजा व उद्योग विहार फेज-3 में सफाई अभियान चलाया। टीमों ने उक्त क्षेत्रों के खाली प्लाटों, ग्रीन बैल्ट में पड़े हुए कचरे और मलबे को उठाया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में इधर-उधर फैली पॉलीथीन एकत्रित की गई। नगर निगम की सफाई शाखा के कर्मचारियों ने वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-11, वार्ड नंबर-30 व वार्ड नंबर-25 में सफाई की व नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें