फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम ने नौ विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में 15 सितंबर को अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का मैच खेला गया। जहां मुकाबले में गुरुग्राम ने नूंह को नौ विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नूंह की टीम 44.4 ओवर में मात्र 99 रन ही बना सकी।
नूंह की ओर से साउजस जायसवाल ने 100 गेंदों पर 50 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि मोहम्मद उमेर हुसैन ने 11 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज गुरुग्राम के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए। गुरुग्राम के रौनक घोष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा हर्ष कौशिक ने 2/20, समर राजीव सिंह ने 1/9 और लक्ष्य करहना ने 1/10 के आंकड़े दर्ज किए।
विज्ञापन




जवाब में गुरुग्राम ने महज 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में अभिराज वशिष्ठ ने 55 गेंदों में 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि प्रत्युष सिंह ने 41 गेंदों में 37 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने नूंह के गेंदबाजों को आउट होने का कोई मौका नहीं दिया और आसानी से टीम को जीत दिलाई। गुरुग्राम ने 100/1 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन




इस जीत से गुरुग्राम को 4 अंक मिले, जबकि नूंह को खाली हाथ लौटना पड़ा। मैच में रौनक घोष और अभिराज वशिष्ठ का प्रदर्शन निर्णायक रहा,जिन्होंने गेंद और बल्ले से टीम को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें