फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स डाटा के स्वयं सत्यापन में गुरुग्राम प्रदेश में पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में हुए 2.50 लाख स्वयं सत्यापन में से 90 हजार अकेले गुरुग्राम से हुए
विज्ञापन





यूएलबी पोर्टल पर अपने प्रॉपर्टी टैक्स डाटा को स्वयं सत्यापित कर भुगतान करने पर 15 प्रतिशत छूट

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पोर्टल पर प्रॉपर्टी टैक्स डाटा के स्वयं सत्यापन के मामले में गुरुग्राम पूरे हरियाणा में पहले स्थान पर रहा है। पोर्टल पर पूरे प्रदेश से लगभग 2.50 लाख प्रॉपर्टी मालिकों ने अपने प्रॉपर्टी टैक्स डाटा को स्वयं सत्यापित किया है, जिसमें 90 हजार गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मालिक हैं।
सरकार स्वयं सत्यापित करके प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वाले संपत्ति मालिकों को वित्त वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स में 30 सितंबर तक 15 प्रतिशत की छूट दे रही है।नगर निगम आयुक्त पीसी मीणा ने प्रॉपर्टी मालिकों से कहा कि वे अपने प्रॉपर्टी डाटा को स्वयं सत्यापित करें और टैक्स के भुगतान में छूट पाएं। निगमायुक्त ने टैक्स शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आवेदनों की फाइल को वापस लौटाने या रद करने का आधार वैध होना चाहिए। जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने स्वयं सत्यापन कर लिया है, उन्हें टैक्स निर्धारण नोटिस न भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि नोटिस वितरण, स्वयं सत्यापन और मोबाइल नंबर अपडेशन से संबंधित रिपोर्ट प्रतिदिन निगमायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। प्रॉपर्टी टैक्स डाटा से संबंधित प्राप्त होने वाली आपत्तियों का समाधान निर्धारित समयावधि में करें तथा बिना किसी वैध कारण के रद या वापस न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें