फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अखंडता के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे गुरुग्राम पुलिस के राइडर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल की जयंती पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने दी एकता और सद्भाव की सौगात
विज्ञापन

नंबर गेम - 03 किमी निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शनिवार को रन फॉर यूनिटी बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

इस रैली में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे सत्यपाल यादव ने भागीदारी की। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व इंद्रजीत भी इसमें शामिल हुए। यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक भी उनके साथ थे। गुरुग्राम यातायात पुलिस के राइडर्स ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बाइक रैली का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे साइबर हब के पार्किंग गेट नंबर-1 से हुआ। यह रैली साइबर सिटी क्षेत्र में निर्धारित मार्ग पर निकाली गई। रैली ने लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय की। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रैली के निर्धारित मार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। यह सुनिश्चित किया गया कि आम जनता को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन


मंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
गुरुग्राम। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नेहरू स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। राव नरबीर सिंह ने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका बताई। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने पॉलिथीन को नुकसानदायक बताते हुए कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने दिवाली पर पटाखों से प्रदूषण कम कर त्योहार स्वच्छ मनाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में एसडीएम संजीव सिंगला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो

निरंकारी कॉलेज में नशे से दूर रहने का संदेश दिया
सोहना। निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मैमोरियल कॉलेज में शनिवार को रन फॉर यूनिटी दिवस का आयोजन हुआ। एनसीसी ऑफिसर व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर नेहा गुप्ता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, पोस्टर बनाए और बाजारों में जागरूकता रैली निकाली। संवाद
-
गुरुग्राम पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। पुलिस लाइन्स में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अंशु सिंगला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिज्ञा ली। पुलिसकर्मियों ने देशवासियों में एकता का संदेश फैलाने का भी संकल्प लिया। संवाद
-
उत्साह से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
फर्रुखनगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती फर्रुखनगर में उत्साह के साथ मनाई गई। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुनील शास्त्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। सरदार पटेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में निदेशक डॉ विजय बसंल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों ने रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। संवाद
-
पटौदी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
पटौदी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। विधायक बिमला चौधरी ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम दिनेश लुहाच ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। बिमला चौधरी ने 555.83 करोड़ रुपये की बिलासपुर-कुलाना फोरलेन सड़क की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
-
अस्पताल में एकता दिवस मनाया
पटौदी। उपमंडल नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह और राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से जनसेवा और भ्रष्टाचार से दूर रहने का संकल्प लिया। सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए देश की एकता बनाए रखने की शपथ भी ली गई। संवाद
विज्ञापन

-
आरटीसी भौंडसी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई
गुरुग्राम। रिक्रूट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी), भौंडसी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता शपथ समारोह आयोजित हुआ। उप पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केके राव के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें