फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Crime: एलईडी लाइट खराब होने पर भड़का दूल्हा, साथियों संग चलाई गोली; इलेक्ट्रिशियन की मौत

Fri, 13 Feb 2026 08:34 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में पटौदी के रणसिका गांव में लगन समारोह के दौरान एलईडी लाइट खराब होने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे और उसके साथियों ने इलेक्ट्रिशियन पर गोली चला दी। पहली गोली से बचने के बाद भाग रहे इलेक्ट्रिशियन बरकत को दूसरी गोली कमर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटौदी के रणसिका गांव में बृहस्पतिवार रात को एक लगन समारोह में एलईडी लाइट में खराब होने से गुस्साए दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिशियन पर गोली चला दी। पहली गोली चलने से वह बच गया, लेकिन हमलावरों का इससे गुस्सा शांत नहीं हुआ। जान बचाने के लिए भाग रहे इलेक्ट्रिशियन पर दोबारा गोली चलाई गई। गोली उसकी कमर पर लगी और वह वहीं पर गिर गए।

विज्ञापन


वहां पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पर पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के ससुर की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने दुल्हा अमनदीप और साहिल को नामजद कर लिया है। अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बसई गांव निवासी हर्ष के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के अलीपुर गांव निवासी बरकत के रूप में हुई है।

नूंह के नीमका गांव निवासी हाशिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी की शादी बरकत के साथ 2019 में हुई थी। बीते एक साल से उनका दामाद मुस्तफा के साथ काम कर रहा था। खेतियावास गांव निवासी विकास टेंट लगाने का काम करता है। विकास ने मुस्तफा को रणसिका गांव में एक लगन समारोह में टेंट में लाइट लगाने का काम दिया था।
विज्ञापन


मुस्तफा, बरकत और यूसुफ ने वहां पर एलईडी लाइट लगाने का कार्य करने के बाद रुक गया था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक एलईडी लाइट बंद हो गई। इस बात को लेकर दुल्हा अमनदीप, साहिल और एक अन्य साथ मिलकर तीनों ने साथ मुस्तफा, बरकत और यूसुफ मारपीट की।

मारपीट के बाद हमलावरों ने धमकी दी गई कि गलत लाइट लगाने का मजा चखाते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ देर बाद ही तीनों हथियार लेकर आए और अमनदीप ने बरकत पर गोली चला दी। गोली लगने से वह बच गया और बाहर भागने लगा। इसी दौरान साहिल ने कहा कि यह भाग न जाए। इसी दौरान एक और गोली चली जो बरकत की कमर पर लगी। गोली लगने से वह वहीं पर गिर गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शादी में फोटो खिचवाने के दौरान इसके चाचा ने उसको लाइसेंसी पिस्टल दे दिया था। जो इसने मेज पर रख दिया। पिस्टल को उठाते वक्त गलती से गोली चल गई थी। एसीपी पटौदी योगेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि है कि गिरफ्तार हुए आरोपी हर्ष ने गोली चलाई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें