Gurugram Cyber Crime: गुरुग्राम पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर से 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
गुरुग्राम में अकाउंटिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर तकनीकी सहायता देने के नाम पर अमेरिका के लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कॉल सेंटर के मैनेजर समेत आठ लड़कियों सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 सीपीयू बरामद हुए हैं। निरीक्षक नवीन, प्रबंधक थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना मिली थी।
सूचना मिली थी कि प्लॉट नंबर 270 उद्योग विहार फेज-2, गुरूग्राम में अवैध और फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चल रहा है। जहां यूएसए के नागरिकों को कस्टमर सर्विस देने के नाम पर धोखाधड़ी करके ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायत मिली।