फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले द्वार कृष्णमय हुआ गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर खुलने को लोगों ने कान्हा के आगमन से कम नहीं समझा। मिलेनियम सिटी की ऊंची इमारतों के बीच महीनों बाद मंदिर इस कदर जगमगाये कि पूरा शहर कृष्णमय नजर आया। भीड़ कम रखने की वजह से सिर्फ मंदिर ही नहीं जय श्री कृष्णा, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज हर घर, गली-मोहल्लों में पूरा दिन गूंजती रही। मंदिरों के साथ घर-घर कान्हा के झूले डाले गए।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष झांकियां नहीं लगाई गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक रही। लोग दूर से ही लड्डू गोपाल के दर्शन कर लौटे। शहर के प्रेम मंदिर, शीतला माता मंदिर व अन्य छोटे बड़े मंदिरों में सुबह की पहली आरती के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। पूरा दिन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों की सिलसिला जारी रहा। लड्डू गोपाल के जन्म तक यह सिलसिला जारी रहा। इस्कान, सेक्टर- 4 कृष्ण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिरों को एहतियात बरतते हुए बंद ही रखा गया। सुबह मंदिर खुलने की सूचना के साथ ही भक्तजन दर्शन पहुंचे। बंद पटों के बाहर से पूजा अर्चना कर लौटे। इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्म को ऑनलाइन दिखाया गया। महाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने अलग-अलग स्लॉट बुक किए।
ऑनलाइन दिखी कृष्ण लीला की झांकियां
पटौदी। कोरोना वायरस के चलते चाहे प्रशासन द्वारा मंदिर आदि खोलने के आदेश जारी कर दिए थे लेकिन फिर भी मंदिरों में कम ही सजावट हुई। वहीं ओम शांति रिट्रीट सेंटर भोड़ाकला में कोरोना वायरस महामारी के चलते होने वाले सभी कार्यक्रम ऑनलाइन किए जिसके चलते जन्माष्टमी पर्व भी ऑनलाइन मनाई गई। रिट्रीट सेंटर की डायरेक्टर आशा ने इस वर्ष संक्रमण को देखते हुए केंद्र में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस वर्ष जन्माष्टमी की लाइव झांकियां न दिखाकर ऑनलाइन झांकियां दिखाई गई। जिसमें माखन चोर, श्याम सुंदर, गीता ज्ञान का सत्य सार, काले नाग पर नृत्य दिखाया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ऑनलाइन चली प्रतियोगिताएं
इस जन्माष्टमी मंदिर खुलने के बावजूद भी लोगों ने घर पर ही त्योहार मनाया। इसका उत्साह सोशल मीडिया पर जमकर नजर आया। महिलाओं ने इस्कॉन द्वारा आयोजित की गई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे बच्चों को कान्हा का रूप देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की होड़ पूरा दिन मची रही। चकरपुर की रीतिका ने अपने 9 साल के बेटे को कान्हा का रूप दिया। वहीं निशा ने अपनी बेटियों को राधा कृष्ण के रुप में सजाया।
सोहना में निकाली प्रभातफेरी
सोहना। वार्ड-6 की सैनी इंकलेव स्थित श्री सांई मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलब्ध में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में प्रभातफेरी निकाली गई। यह श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों और बाजारों, मोहल्लों से वापस होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। डाक्टर नरेश पाहूजा ने बताया कि प्रभात फेरी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें