फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: दो युवकों की नहर में डूबने से हुई मौत, मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे थे दोनों

Fri, 14 Jul 2023 11:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनकोट नहर में दोनों युवकों की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों मछली पकड़ने के लिए नहर में उतरे थे। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इन्हें बचाने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनकोट नहर में बृहस्पतिवार की शाम को मछली पकड़ने के लिए उतरे दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों युवकों के शवों को काफी देर की छानबीन के बाद बाहर निकाला। राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। इसी नहर में नहाने गए एक छात्र की एक माह पहले डृबने से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बसई में रहने वाले 28 वर्षीय निर्भय ठाकुर और 24 वर्षीय सूरज के ममेरे भाई शिवम के साथ पांच बजे के लगभग धनकोट नहर के पास घूमने के लिए गए थे। जहां पर तीनों नहर के किनारे बैठे रहे। बाद सूरज और निर्भय नहर में उतर कर मछली पकड़ने के लिए नीचे उतर गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगे। उसके तीसरे दोस्त शिवम ने उनको बचाने का काफी प्रयास किया। मगर वह सफल नही रहा। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर लोगों की भीड़ लग गई थी। काफी मेहनत के बाद देर शाम दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया। राजेन्द्रा पार्क थाना प्रभारी के अनुसार दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि सूरज पेंटर का काम करता था और निर्भय निजी कंपनी में कर्मचारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें