फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठानों पर निगम ने लगाया भारी जुर्माना, नामी होटल भी शामिल; जानें वजह

Fri, 09 May 2025 07:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

नगर निगम गुरुग्राम ने कई प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना लगाया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमों की अनदेखी पर नगर निगम की सख्ती दिखी है। 
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। निगम की बीडब्ल्यूजी सेल के इंस्पेक्टर जितेन्द्र सांगवान ने कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर दो प्रतिष्ठानों सेक्टर-29 स्थित होटल लेमन ट्री प्रीमियर और सेक्टर-66 स्थित आईएफसी एम3एम पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद इसके उपयोग के मामले में भी निगम सक्रियता से कार्रवाई कर रहा है। नोडल अधिकारी मोहित शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम ने गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, जिसके दौरान चार उल्लंघनकर्ताओं पर कुल 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 345 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। 

अतिरिक्त निगमायुक्त महावीर प्रसाद ने कहा कि नगर निगम पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है और संबंधित नियमों का पालन न करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


गुरुग्राम जैसे महानगरों में शहरीकरण की तेज रफ्तार के साथ कचरा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। ऐसे में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक कचरा नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई न केवल अनुशासन स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह संकेत भी देती है कि प्रशासन अब सजग और सख्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें