फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन बनेंगे अत्याधुनिक, नवीनतम तकनीक के प्रयोग पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45 व साइबर पार्क स्टेशनों का डिजाइन खास होगा
विज्ञापन



जीएमआरएल स्टेशनों का डिजाइन फाइनल करने में जुटा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) मेट्रो परियोजना में स्टेशनों का डिजाइन फाइनल करने में जुट गया है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 45 व साइबर पार्क में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन खास होगा। मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरी ओर जीएमआरएल मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन तैयार कर फाइनल मंजूरी में जुट गया है। जीएमआरएल प्रमुख जगहों के मेट्राे स्टेशनों को खास तरीके से विकसित करने पर जोर दे रहा है।
मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर पार्क, सेक्टर-45 मेट्रो स्टेशन का डिजाइन जीएमआरएल के चेयरमैन से भी साझा किया गया है। उन्होंने जीएमआरएल के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मेट्रो निर्माण में हर बात का ध्यान दिया जाए। मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन और सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए, ऐसे में नवीनतम तकनीक के प्रयोग पर बल दिया। जीएमआरएल स्टेशनों की फुटफॉल समेत अन्य बातों का आकलन कर इस पर काम कर रहा है। राइट्स के सर्वे के अनुसार सेक्टर-45 मेट्रो स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 28 हजार यात्रियों का फुटफॉल रहने का अनुमान है। स्टेशन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग पिक एंड ड्रॉप सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों के लिए टैक्सी, कार, बस, ऑटो और ई-रिक्शा की पिक एंड ड्रॉप सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से डीएलएफ साइबर पार्क तक 31.25 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित है। सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो भी तैयार किया जाएगा। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, यूनिटेक साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, गांव बसई, सेक्टर-101, सेक्टर-9 समेत विभिन्न स्थानों पर मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें