फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टेबल टेनिस में जीता रजत, हॉकी में गुरुग्राम की पुरुष टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा ओलंपिक के तीसरे दिन जीते कई पदक, 38 पदकों के साथ गुरुग्राम शीर्ष पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स के तीसरे दिन जिले की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गुरुग्राम अब 16 स्वर्ण समेत कुल 38 पदक जीत चुका है। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और मेहनत साफ नजर आ रही है। नेहरू स्टेडियम में बुधवार को हॉकी और हैंडबॉल के पहले दौर के रोमांचक मुकाबले खेले गए। हॉकी में गुरुग्राम की टीम ने हिसार की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। टेबल टेनिस में महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया।



ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन हॉकी के पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जहां पहले मुकाबले में कैथल ने रोहतक को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में गुरुग्राम की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए हिसार की टीम को 3-1 से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया। छह नवंबर को गुरुग्राम और रोहतक के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, महिलाओं का फाइनल मुकबला हिसार और सोनीपत के बीच खेला जाएगा। वहीं, हैंडबॉल में आज जींद और पानीपत के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में आज हिसार और भिवानी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन



हमारी टीम ने पूरे जोश और एकजुटता के साथ खेला। हिसार के खिलाफ मैच आसान नहीं था, लेकिन सभी खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी बखूबी निभाई। अब हमारा पूरा ध्यान फाइनल पर है और हम रोहतक को हराकर जिले को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। - चिराग, हॉकी खिलाड़ी

पिछले कई महीनों से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। हर खिलाड़ी ने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया। फाइनल में हम वही ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर उतरेंगे। खिलाड़ी इस बार बेहद संतुलित संयोजन के साथ मैदान में उतरे हैं और उनका लक्ष्य केवल स्वर्ण पदक जीतना है। -नरेश, हॉकी कोच
विज्ञापन

-
हाई जंप में निशा को रजत, दौड़ में अभिषेक को कांस्य


एथलीटों ने तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉटपुट, लंबी कूद, 110 मीटर हर्डल्स, हैमर थ्रो, और 4x100 मीटर रिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिलाओं की लंबी कूद में सुमन वशिष्ठ ने 5.11 मीटर की दूरी तय कर 6वें स्थान पर रही। निशा यादव ने हाई जंप में 1.55 मीटर की उचाई पर कूद कर रजत पदक जीता। वहीं, युवराज ने हैमर थ्रो में 33.17 मीटर की शानदार दूरी फेंककर 5वें स्थान पर रहे। 110 मीटर हर्डल्स में अभिषेक यादव ने 15.21 सेकंड में दौड़ पूरी कर कांस्य जीका। इसी तरह 4x100 मीटर रिले में गुरुग्राम टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 42.66 सेकंड का समय लेकर कांस्य हासिल किया, जो इस प्रतिस्पर्धा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसके अलावा, 800 मीटर दौड़ में सुनील और कपिल ने बेहतर प्रदर्शन किया। महिलाओं के 4x100 मीटर रिले में जिले की टीम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। मिश्रित 4x400 मीटर रिले की रेस में भी जिले के खिलाड़ीयों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया, जो प्रतियोगिता में उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें