फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान बना पहाड़: नैनिताल से भी ठंडा गुरुग्राम, जारी हुआ यलो अलर्ट; विशेषज्ञ बोले- बेवजह बाहर न निकलें लोग

Wed, 14 Jan 2026 12:15 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।

सार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी को देखते हुए आगामी दो दिनों के लिए शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
सर्दी से लोग हो रहे परेशान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी शहर नैनीताल से भी कम रहा। मंगलवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मैदानी क्षेत्र होने के बावजूद गुरुग्राम में ठंड का असर अधिक देखा गया। गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

दो दिन शीतलहर का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी को देखते हुए आगामी दो दिनों के लिए शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

बेवजह बाहर न निकलें लोग
ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और देर शाम सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है, वहीं लोग दिन में धूप के समय में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

चार से पांच डिग्री रह सकती है तापमान
आगामी दो से तीन दिनों तक जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। -डॉ मंजीत, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें