फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएफटीआई की ओर से गुरुग्राम इंडस्ट्री–पुलिस डायलॉ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। औद्योगिक शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) की ओर से गुरुग्राम इंडस्ट्री पुलिस डायलॉग आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य उद्योग जगत, पुलिस प्रशासन और श्रम विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रखे। मुख्य अतिथि गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस का फोकस नागरिक सुविधाओं और औद्योगिक सुरक्षा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग यूनिट, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी और ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जैसी सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि उद्योगों के साथ मिलकर सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल तैयार करना है। औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो तंत्र विकसित किया जा रहा है। डीसीपी वेस्ट करण गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



पीएफटीआई चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि संवाद कार्यक्रम उद्योग और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें