नहीं दिख रहा प्रशासन की सख्ती का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गुरुग्राम की हवा सबसे ज्यादा जहरीली दर्ज की गई। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लाल श्रेणी में बना हुआ है, जो कि गंभीर प्रदूषण का संकेत है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का एक्यूआई 366 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर का एक्यूआई 307 रहा।
प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है।
दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई
-गुरुग्राम-366
-गाजियाबाद-359
-नोएड़ा-335
-दिल्ली-322
-फरीदाबाद-243