फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड: एक हादसा और पूरा परिवार खत्म, हादसे के 6 दिन बाद गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पिता की मौत

Wed, 10 Jun 2026 09:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में हुए अग्निकांड की भेंट चढ़े विवेक अग्रवाल और उनके परिवार के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती पिता की भी मौत हो गई। बीते कई दिनों से अस्पतला में इलाज चल रहा था। उनके इलाज के लिए ही पूरा परिवार दिल्ली आया था। 
विज्ञापन
अग्रवाल परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवीय नगर के एक होटल में हुए अग्निकांड में गुरुग्राम का अग्रवाल परिवार पूरी तरह से खत्म हो गया। अग्निकांड में जान गंवाने वाले विवेक अग्रवाल के पिता राधे श्याम अग्रवाल का मंगलवार को  निधन हो गया है। उनका इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन


75 वर्षीय राधे श्याम अग्रवाल फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बेटे और परिवार की दर्दनाक मौत के ठीक छह दिन बाद नौ जून को उनकी मृत्यु हो गई। यह अग्निकांड बीते तीन जून की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में हुआ था। इस भीषण अग्निकांड में कुल 22 लोगों की जान गई है।

Trending Videos

दिल्ली के होटल में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विवेक समेत परिवार के आठ लोगों की हुई थी मौत
गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल के परिवार के आठ सदस्यों ने अपनी जान गंवाई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। परिवार के सदस्यों का एक साथ निधन होना अत्यंत हृदय विदारक था।


 

दिल्ली के होटल में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विवेक के परिवार में फिर पसरा मातम
विवेक अग्रवाल के परिवार में उनकी मां प्रेमलता अग्रवाल भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गईं। उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल और दो बेटियाँ जीविशा और वर्या अग्रवाल भी इस हादसे में नहीं बच पाईं। विवेक के मौसा, मौसी और मामा की भी अग्निकांड में मौत हो गई थी। यह एक ही परिवार के लिए बहुत बड़ी त्रासदी थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
 
विज्ञापन

मृतक विवेक अग्रवाल का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विवेक अग्रवाल के पिता राधे श्याम अग्रवाल को अग्निकांड के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पहले से ही फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। अपने बेटे और परिवार के आठ सदस्यों की मौत के सदमे को वे सहन नहीं कर पाए। नौ जून को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया था। परिवार के सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें