संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंडर-16 अंतर जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबाला को 150 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही गुरुग्राम ने टूर्नामेंट के अगले दौर यानी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली में खेला गया। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 221 रन बनाए।
टीम की पारी के नायक रहे अभिराज वशिष्ठ ने 110 गेदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ प्रत्यूष सिंह ने भी 101 गेदों पर 65 रन जोड़े और दूसरे छोर पर साझेदारी निभाते रहे। अंत में सूर्यवंश (26 नाबाद) और आरव लांबा (17 रन) ने तेजी से रन जोड़ते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। गुरुग्राम की ओर से गेंदबाजों ने गजब की लाइन लेंथ दिखाई। भवेश यादव ने 10 ओवर में 3 विकेट मात्र 10 रन देकर झटके। वहीं, हर्ष कौशिक (2/13), रौनक घोष (2/18) और लक्ष्य कारहाना (2/10) ने भी शानदार गेंदबाजी कर अंबाला की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया।