गुरुग्राम में स्थानीय लोग खुद ही छठ की तैयारी कर रहे हैं। समिति के लोगों का आरोप है कि मंत्री जी की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। जिसके बाद खुद साफ-सफाई का काम शुरू किया है।
गुरुग्राम के बसई में गांव में छठ पूजा बसई तालाब समिति के द्वारा पिछले एक सप्ताह से तालाब की सफाई की जा रही है। छठ पूजा पर किसी को कोई परेशानी ना आए, इसके लिए लोग एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
यहां पर तकरीबन 6 से 7000 लोग पूजा करने के लिए आते हैं। यहां पर पैर रखने के लिए जगह नहीं होती है बसई गांव तालाब छठ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बसई तालाब पर लगभग 10000 के करीब छठ पूजा लोग आते हैं।
उन्होंने बताया कि लगभग 12 दिन पहले मंत्री राव नरवीर को बसई तालाब साफ करने के लिए ज्ञापन दिया गया था। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ज्ञापन देने के बाद कार्रवाई न होने पर छठ पूजा तालाब समिति अपने आप ही सफाई व्यवस्था में जुटी हुई है।