फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सोहना में सिगरेट के पैसे मांगने पर किया हमला, 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Aug 2022 09:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना

सार

शीशपाल सैनी निवासी एक नंबर चुंगी, वार्ड नंबर 21, नजदीक 66 केवी सब स्टेशन का रहने वाला है। उसने बताया कि एक अगस्त रात 8 बजे वह दुकान पर था, तभी एक ब्रेजा में पांच लोग आए। सिगरेट की डिब्बी ली। शीशपाल ने मांगे तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारा-पीटा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहना की एक नंबर चुंगी पर परचून की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार शीशपाल सैनी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सभी आरोपी सांप की नंगली गांव के निवासी हैं और पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


शीशपाल सैनी निवासी एक नंबर चुंगी, वार्ड नंबर 21, नजदीक 66 केवी सब स्टेशन का रहने वाला है। उसने बताया कि एक अगस्त रात 8 बजे वह दुकान पर था, तभी एक ब्रेजा में पांच लोग आए। सिगरेट की डिब्बी ली। शीशपाल ने मांगे तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारा-पीटा। शोर सुनकर परिजन आए तो उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर दुकानदार और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर पर अवैध तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे वो और परिजन घायल हो गए। उन्हें पड़ोस के लोग नागरिक अस्पताल सोहना ले गए। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। तबियत ठीक होने के बाद रिपोर्ट दर्ज करा रहा है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि 11 नामजद आरोपी प्रदीप, रवि, दिनेश, अजय, सोनू, कुल्ली, रमन, जगत, दीपक, सचिन, दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें