फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Murder Case: बाप ने गला घोंट जलाया बेटी का शव, गांव में बताया हार्ट अटैक; 'लाडो' की लव मैरिज से था खफा

Sat, 19 Aug 2023 08:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

इस हत्याकांड में आरोपी ऐसे रास्ते से शव को अपने गांव तक ले गए थे, जहां न तो एक भी सीसीटीवी लगा था और न ही पुलिस का कोई खतरा। इतना ही नहीं आरोपियों ने गांववालों के लिए भी एक कहानी तैयार कर रखी थी। 
विज्ञापन
अंजिल और उसके हत्यारे मां-बाप और भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएससी पास बेटी की गला दबाकर हत्या करने की पूरी पटकथा परिजनों ने पहले ही लिख ली थी। फिल्मी अंदाज में अंजाम दिए गए इस हत्याकांड में आरोपी ऐसे रास्ते से शव को अपने गांव तक ले गए थे, जहां न तो एक भी सीसीटीवी लगा था और न ही पुलिस का कोई खतरा। इतना ही नहीं आरोपियों ने गांववालों के लिए भी एक कहानी तैयार कर रखी थी। अपनी इसी साजिश के तहत उन्होंने अंजली के अंतिम संस्कार से पहले गांव में यह बात फैला दी कि उनकी बेटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस जांच में अब यह बातें सामने आ रही हैं। मामले की जांच कर रही धनकोट चौकी पुलिस टीम ने वारदात में इस्तेमाल कार व बाइक को भी बरामद कर लिया है। धनकोट चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सोसाइटी व गांव में यह बात फैला दी थी कि उनकी बेटी को दिल का दौरा पड़ा था। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि बेटे की बाइक पर बैठ कर उसकी मां गांव से आई थी। जबकि उसका पिता अपने किसी मित्र की कार मांग कर लाया था।

सोसाइटी के कैमरे में परिवार के लोग बेटी को बेहोशी की हालत में बाहर ले जाते हुए कैद हुए हैं। दोपहर 12 बजे के आस-पास वह गांव के लिए निकले थे। फर्रुखनगर बाईपास होते हुए वह अपने गांव गए थे। उनकी ओर से जिस मार्ग का चयन किया गया था। उसमें कहीं पर कोई टोल, पुलिस नाका या कैमरा नहीं था।

शाम छह बजे हुई संदीप को घटना की जानकारी
संदीप को बहन के घर से वापस आने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी अंजली नहीं है। पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बेहोशी की हालत में अंजली को उसके परिजन ले गए हैं। उसका भाई कुणाल भी मौजूद था। संदीप ने कुणाल को फोन किया, मगर उसने फोन नहीं उठाया। इस पर उसका संदेह और गहरा गया। जब उसने गांव में पता किया तो पता चला कि परिजनों ने यहां अंजली को दिल का दौरा पड़ने की बात बताते हुए उसका दाह संस्कार कर दिया है।

38 मिनट के भीतर मारपीट व हत्या कर साथ ले गए आरोपी
आखिरी बार संदीप ने अपनी पत्नी से बुआ के घर पहुंचने के बाद फोन पर बात की थी। पुलिस की छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि 11.14 बजे उसके माता-पिता सोसाइटी में घुसे हैं और ठीक 38 मिनट बाद अपनी बेटी को कंधे पर लेकर बाहर निकले हैं। सीन ऑफ क्राइम से साफ जाहिर है कि अंजली की हत्या से पहले काफी लड़ाई हुई है। बाथरूम के दरवाजे से लेकर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। आरोपी जाते समय एक बैग में काफी सामान भी साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

गांव की भांजी से कुणाल ने की थी शादी, परिवार वालों ने घर से निकाला था
अंजली की शादी से पहले कुणाल ने गांव की भांजी के साथ शादी की थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। उस दौरान संदीप ने कुणाल और उसकी पत्नी को अपने घर में शरण दी थी। जिस फ्लैट में रहते थे उसका किराया संदीप देता था मगर करार कुणाल के नाम पर था। कुणाल को बहन की शादी के बारे में पता था। शादी के दौरान वह मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें