फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों के बीच लाइव रेस्क्यू, देखें वीडियो: दुर्घटना के बाद चालक हो गया बेहोश, युवक ने जलती कार से निकाला

Sat, 23 May 2026 01:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। एक कैब के चालक रितेश फोगाट ने देखा कि कार के बोनट से आग की लपटे निकल रही है और चालक सीट पर एक व्यक्ति बेहोश है। रितेश ने अपनी जान की परवाह किये बगैर कार का पिछला गेट खोला और चालक को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
कैब चालक रितेश फोगाट की बहादुरी से बची जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की रात को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार इफको चौक के नजदीक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर कूद कर सर्विस रोड पर पहुंच गई। सर्विस रोड पर न केवल इस कार ने एक ऑटो को टक्कर मारी बल्कि दीवार से जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और चालक भी बेहोश हो गया। दीवार से टकराने के बाद कार में आग लग गई। जब दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जा रहे कुछ कैब ड्राइवरों ने देखा तो उन्होंने अपनी कैब रोक दी और तुरंत ही मौके पर भागे। 

एक कैब के चालक रितेश फोगाट ने देखा कि कार के बोनट से आग की लपटे निकल रही है और चालक सीट पर एक व्यक्ति बेहोश है। रितेश ने अपनी जान की परवाह किये बगैर कार का पिछला गेट खोला और चालक को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

इस दौरान सीट बेल्ट लगी होने के कारण चालक सीट पर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने में दिक्कत आई, लेकिन रितेश की बहादुरी ने एक व्यक्ति को जिंदा जलने से बचा लिया। वीडियो में दिख रहा हैं कि किस तरह से कैब चालक रितेश जलती हुई कार में मौजूद व्यक्ति का रेस्क्यू कर रहा है। कार से बाहर निकालने के बाद उसने बेहोश चालक को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें