जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर सरिये लेकर जा रहा था और एक कार की उसमें पीछे से टक्कर हो गई। गाड़ी सरियों में फंस गई, काफी दिक्कत के बाद कार सवार लोगों को निकाला गया।
गुरुग्राम में ट्रैक्टर-ट्राला में लदे सरियों में पीछे से एक कार घुस गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, 112 पर कॉल आई थी कि रोड पर एक ट्रैक्टर सरिये लेकर जा रहा था और एक कार की उसमें पीछे से टक्कर हो गई। गाड़ी सरियों में फंस गई थी काफी दिक्कत के बाद कार सवार लोगों को निकाला गया। सभी घायलों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।