फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : नाथूपुर में 700 झुग्गियां जलकर खाक, एक के बाद एक कई सिलिंडर फटने से आग हुई विकराल

Sat, 03 Apr 2021 03:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

- नाथूपुर में बनी 700 झुग्गियों में देर रात लगी भीषण आग 
- दमकल विभाग की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने 6 से 7 घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन
गुरुग्राम में 700 झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के नाथूपुर इलाके में बनी झुग्गियों में शनिवार की अल सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां पर बनी करीब 700 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग को रात लगभग 2.00 बजे आग की सूचना दी गई।

विज्ञापन


जिसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर 29 दमकल केंद्र से 12 गाड़ियां और गुरुग्राम के अन्य फायर सर्विस स्टेशन से बाकी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू करने में जुट गईं। दमकल विभाग की दो दर्जन गाड़ियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

झुग्गियों में आग इतनी भीषण थी कि इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को जान की हानि नहीं हुई, लेकिन हादसे में लोगों के जमा पूंजी जो कि लाखों रुपये में थी और सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन


झुग्गियों में आग शाट सर्किट होने की वजह से लगी। फायर कर्मियों की मानें तो झुग्गियों में आग लगने की वजह से एलपीजी गैस सिलिंडरों में भी ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते आग बुझाने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी। फिलहाल जिला प्रशासन ने पीड़ितों के पुनः स्थापित करने की व्यवस्थ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें