फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुगमन सिटी बसों का नहीं हुआ संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी नहीं मिलने के कारण डिपो परिसर में ही खड़ी रहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सेक्टर-52 डिपो से सोमवार को भी सिटी बसों का संचालन नहीं हुआ। सीएनजी नहीं मिलने के कारण सिटी बसों को डिपो परिसर में ही खड़ा किया गया। बसों का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। सोमवार को कार्य दिवस होने के चलते यात्री सिटी बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बसें नहीं आने के कारण उनको दूसरे वाहनों में सफर करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
सेक्टर-52 डिपो से सिटी बसें नहीं चलने के कारण सबसे ज्यादा समस्या सोहना के ग्रामीण क्षेत्र में यात्रियों को हो रही है। सोमवार को गुरुग्राम के बस अड्डा व सेक्टर-29 स्थित मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर यात्री सिटी बसों का इंतजार करते रहे। जीएमसीबीएल द्वारा सीएनजी के लिए संबंधित एजेंसी को भुगतान नहीं होने के कारण सिटी बसों के लिए सीएनजी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सेक्टर-52 डिपो से गुरुग्राम व फरीदाबाद में संचालित होने वाली 50-50 गुरुगमन सिटी बसों का संचालन बंद है। जीएमसीबीएल के अधिकारी सिटी बसों में मरम्मत कार्यों का हवाला देकर बसों का संचालन बंद होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं यात्री
- गुरुग्राम के बस अड्डे पर सोहना रूट की सिटी बस के लिए काफी देर इंतजार किया। बस नहीं आने की वजह से निजी बस में सफर करके गांव तक जाना होगा।
- शिवम
- कई दिनों से सिटी बसें नहीं चलने से सोहना रूट के गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं मिल पा रही।
- पीयूष

सिटी बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन नहीं मिल पा रहे। सुबह बस नहीं मिलने के कारण कार्यालय व नौकरी में जाने में परेशानी होती है।
- निखिल


सीएनजी को लेकर प्रबंधन काम कर रना है। जब तक रूटों पर बसें नहीं भेजी जाती, तब तक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है, ताकि बसों में ब्रेकडाउन की समस्या का समाधान किया जा सके। जल्द ही सिटी बसाें को रूटों पर भेजा जाएगा।
- विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें