फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : खुद से बेहतर बनने की कोशिश करें

विज्ञापन
अल्का, टीजीटी हिंदी गुरुमंत्र के लिए
विज्ञापन
जीवन में आगे बढ़ने के लिए सोच बड़ी और व्यवहार सरल रखना जरूरी है। कई बार दूसरों से आगे निकलने की होड़ में हम खुद को बेहतर बनाना भूल जाते हैं। असली सफलता किसी को पीछे छोड़ने में नहीं, बल्कि हर दिन खुद में सुधार करने में है। अपनी गलतियों से सीखें, अनुभवों से समझ बढ़ाएं और लक्ष्य की ओर छोटे-छोटे कदम बढ़ाते रहें। रास्ता कितना भी कठिन हो, मन में विश्वास और काम में ईमानदारी हो तो मंजिल तक पहुंचने का हौसला बना रहता है। इसलिए दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमताओं पर भरोसा रखें। हर दिन कुछ नया सीखने और अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। याद रखें, हमारी सबसे बड़ी प्रतियोगिता दूसरों से नहीं, बल्कि अपने बीते हुए कल से होती है। आज का बेहतर प्रयास ही आने वाले कल को सफल बनाता है। - अल्का, टीजीटी, लायंस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-102
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें