फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के ध्यानार्थ : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से नौ माह के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। भांगरोला गांव में शुक्रवार को पानी से भरी बाल्टी में डूबने से नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां घर में कपड़े धो रही थी। कुछ देर बाद जब उसकी नजर बाल्टी में पड़े बच्चे पर गई तो वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बसई गांव निवासी वीर प्रताप भांगरोला गांव में परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी घर में कपड़े धो रही थी। उसने अपने नौ माह के बेटे हर्ष को पास में बैठाया हुआ था। इसी दौरान बच्चा लुढ़कते हुए पानी से भरी बाल्टी तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। मां को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद महिला ने बच्चे को बाल्टी में पड़ा देखा तो घबरा गई। उसने तुरंत पति को सूचना दी और बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक घटना की आशंका सामने नहीं आई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें