फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : तुलना नहीं, प्रयास जरूरी

विज्ञापन
निकिता गुरमंत्र के लिए
विज्ञापन
जिंदगी में हर चीज अपने समय पर मिलती है। इसलिए किसी चीज के देर से मिलने पर खुद को कमजोर न समझें और किसी दूसरे के आगे निकल जाने पर खुद को पीछे न मानें। हर व्यक्ति की जिंदगी का सफर और परिस्थितियां अलग होती हैं। जरूरी यह है कि हम अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास बनाए रखें। कई बार मेहनत का परिणाम तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि प्रयास व्यर्थ जा रहा है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, मन की शांति और सकारात्मक सोच को बनाए रखना जरूरी है। दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। सफलता का रास्ता हर व्यक्ति के लिए अलग होता है और सही समय आने पर मेहनत का परिणाम जरूर मिलता है। इसलिए धैर्य रखें, खुद पर भरोसा बनाए रखें और लगातार आगे बढ़ते रहें। जो आपके लिए सही होगा, वह उचित समय पर आपके पास जरूर आएगा।
विज्ञापन

-निकिता, जेबीटी, सेक्टर-47/ पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें