फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिविर में 292 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते रक्तदान कर अपना योगदान दिया। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की से आयोजित किया गया। शिविर में रक्त संग्रहण के लिए नई दिल्ली के इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक की टीमों, डॉक्टरों एवं स्टाफ के द्वारा किया गया। शिविर में 403 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 292 लोगों से रक्त एकत्रित किया गया। इसमें 61 महिलाओं ने रक्तदान भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें