शौचालय का निरीक्षण करती अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
गुरुग्राम। शहर की नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शौचालय का निरीक्षण किया।
जिसमें उन्हें कुछ शौचालयों की स्थिति बहुत बदहाल मिली। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द यहां पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. वैशाली शर्मा ने महावीर चौक सेक्टर 15 पार्ट 2, ओल्ड जेल कंपलेक्स और राजीव चौक स्थित सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया।
यहां पर राजीव चौक और ओल्ड जेल कॉन्प्लेक्स में कुछ शौचालयों में पर्याप्त पानी नहीं पाया गया। यहां पर लाइट और सफाई व्यवस्था भी बदहाल थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि शौचालयों का रखरखाव ओडीएफ प्लस प्लस रेटिंग के मापदंडों के तहत होना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक ऋषि मलिक आदि मौजूद थे।